सांसद जियाउरहमान बर्क ने किसानों और मेधावी छात्रों को शील्ड देकर किया सम्मानित
सांसद जियाउर्रहमान वर्क ने मेधावी छात्र-छात्राओं और प्रगतिशील किसानों को किया सम्मानित
सांसद और विधायक ने मेधावी बच्चों को सम्मानित कर सराहा
बिलारी। क्षेत्र के गांव थांवला में मोहल्ला पड़ाव स्थित सैयद सालार मसूद गाजी की दरगाह परिसर में स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की स्मृति में मेधावी छात्र-छात्राओं और प्रगतिशील किसानों को शील्ड देकर सांसद जियाउर्रहमान वर्क और विधायक फहीम इरफान ने संयुक्त रूप से सम्मानित किया।

सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे सांसद जियाउर्रहमान वर्क और विशिष्ट अतिथि विधायक हाजी फहीम इरफान ने मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया, इनके अलावा प्रगतिशील किसानों को भी सम्मानित किया गया। इस दौरान सांसद जियाउर रहमान वर्क ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य है और मेधावी बच्चों को इसलिए सम्मानित किया जा रहा है कि बाकी बच्चे भी इस दिशा में काम करें और मेधावी बनें, इसके साथ ही मदरसे के बच्चों को भी पुरस्कृत किया गया। सांसद जी ने कहा कि जंतर मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठी चार्ज कर दी गई, इसी दौरान सबसे पहले समाजवादी पार्टी का सांसदों का डेलिगेशन सांसद डिंपल यादव के साथ पहुंचा और पुलिस से बोले की सबसे पहले लाठी हम पर चलाओ छात्रों पर नहीं, कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा जनहित में काम करती है। इसके अलावा मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी के ध्वस्तीकरण रोकने में हमने अहम भूमिका निभाई है।

इसके साथ ही उन्होंने अपने दादा डॉक्टर शफीकुर्रहमान वर्क के द्वारा कराए गए कार्यों की उपलब्धि की गिनाई, उन्होंने कहा कि थामला गांव से हमारा जुड़ाव काफी पुराना है। इसके बाद वह सभी को पुरस्कृत करने के बाद पूर्व प्रधान डॉ अनीस अहमद के आवास पर पहुंचे और लोगों की समस्याएं सुनी।। कार्यक्रम में मुख्य रूप से आयोजक मोहम्मद रेहान पाशा, हाजी उस्मान एडवोकेट, पूर्व ग्राम प्रधान रामवीर सिंह यादव, शाहिद खान, हाजी अख्तर हुसैन आदि सहित अनेक लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन मोहम्मद रेहान पाशा ने किया।